26 Jul 2026, Sun

जवानों के साथ दौड़ लगाते हुए कप्तान का फिटनेस और अनुशासन पर जोर

हरिद्वार, रोशनाबाद

एस एस पी की शुक्रवार की परेड में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और जवान हुए शामिल

पुलिस लाइन भोजनालय सहित अन्य मदों का भी किया भौतिक निरीक्षण

जवानों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने के आरआई को दिए निर्देश

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में आज प्रातः कालीन परेड के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफीसर्स, सभी थाना प्रभारी, यातायात पुलिस एवं जवानों द्वारा शिरकत की गई।

एसएसपी को सलामी देने के पश्चात शुरू हुई परेड में जवानों द्वारा असलाह के साथ परेड मैदान में दौड़ लगाई गई एवं तत्पश्चात ड्रिल का अभ्यास किया गया।

परेड समाप्ति के पश्चात एसएसपी हरिद्वार द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन मैस सहित अन्य मदों का निरीक्षण करते हुए कमियां सुधारने के निर्देश दिए गए तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को विशेष तौर पर जवानों के लिए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही क्षेत्राधिकार लाइन एवं प्रसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया कि परेड में अधिक से अधिक कर्मचारी कर्मचारियों को बुलाया जाए जिससे कि सभी लोगों की नियमित फिटनेस बनी रहेl

लाइन परिसर में भ्रमण के दौरान जिन स्थानों पर कमियां पाई गई मौके पर उपस्थित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के आदेश दिए गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!