31 Mar 2026, Tue

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा किया गया थाना जाजरदेवल का आकस्मिक निरीक्षण

थाने के नये निर्माणाधीन भवन का भी किया निरीक्षण

पिथौरागढ़। आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा थाना जाजरदेवल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्र (आर्म्स एवं एम्युनेशन), आपदा उपकरण, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना भोजनालय, पुलिस बैरक एवं थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया।

उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के नवनिर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री जैसे लोहा, सीमेंट, रेता आदि की गुणवत्ता की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्य को स्वीकृत नक्शे के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से पूर्ण कराने हेतु संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *