25 May 2026, Mon
Breaking

कांवड़ियों के लिए हाई, वे खोला गया।शहर की जनता को राहत।

हरिद्वार । सावन मास में हरिद्वार में चल रहा काँवड़ मेला अपने पूर्ण यौवन पर है इस बार मेला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए हाईवे आज से ही खोल दिया है। हाईवे खोल दिए जाने से शहर में आने वाले कांवड़ियों की संख्या मात्र 2 ,4% रह गई है जिससे शहर की जनता को फिलहाल तो बहुत ही आराम मिल रहा है।

सड़कों पर और चौराहा पर लगने वाले जाम से भी राहत मिली है ,अब देखना यह है की आने वाले तीन दिनों में शिव भक्त डाक कांवड़ियों को क्या शहर में प्रवेश मिलता है या नहीं क्योंकि अभी तक जो डाक कांवरिया आए हैं उन्हें शहर से काफी दूर रखा गया है उनके वाहन वही खड़े करा कर हरिद्वार आने की परमिशन है और इस तरीके के सिर्फ हरिद्वार पैदल चलकर या ऑटो विक्रम में बैठकर कांवड़िए आ रहे हैं और यहां से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने नगरों और कस्बो की तरफ लौट रहे हैं प्रशासन का इस बार का यह यातायात प्रबंधन सराहनीय है जिससे शहर में तीन दिन मचने वाली हाय तौबा से भी बचा जा रहा है और कांवरिया भी सकुशल प्रसन्नता पूर्वक हाईवे से अपने-अपने नगरों के शिवालयो की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!