14 Feb 2026, Sat

भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखण्ड के चेयरमेन/ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने भारतीय रेडक्रास समिति की 12 प्रतिष्ठित सदस्यों की उच्च स्तरीय महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति में निर्वाचित होकर उत्तराखण्ड प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

हरिद्वार 25 अक्टूबर 25। भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखण्ड के चेयरमेन/ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने भारतीय रेडक्रास समिति की 12 प्रतिष्ठित सदस्यों की उच्च स्तरीय महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति में निर्वाचित होकर उत्तराखण्ड प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखण्ड के चेयरमेन/ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने भारतीय रेडक्रास समिति की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली देश की सर्वोच्च नीति निर्धारण हेतु भारतीय रेडक्रास राष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रबंधन समिति का अग्रणीय सदस्य बनकर उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। नई दिल्ली स्थित रेडक्रास भवन में गत दिवस भारत की भारतीय रेडक्रास राष्ट्रीय प्रबंधन समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें भारत के 28 प्रदेशों के अपने-अपने प्रदेश से चुनकर पहुंचे प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड प्रदेश से भारतीय रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी ने प्रतिनिधित्व किया।

28 प्रदेशों को चार रीजन में विभक्त किया गया। प्रत्येक रीजन से नोर्थ रीजन के उत्तराखण्ड से डॉ. नरेश चौधरी, हिमांचल से श्रीमती डॉ. साधना ठाकुर, हरियाणा से अंकुश मिगलानी, पंजाब से शिवदलेर सिंह ढिल्लन, दिल्ली से डॉ. सर्वण बांगरिया, उत्तर प्रदेश से ब्रजेश पाठक, साऊथ रीजन के आंध्र प्रदेश से वाई.डी. रामाराव, कर्नाटक से शान्थाराम सेठी, केरल से के. राधाकृष्णन, तमिलनाडु से के.वेदव्यास, उड़ीसा से गणेश चन्द्र पात्रा, तेलागंना से दाना किशोर, दक्षिण रीजन के असम से ए.के. अवसार हजारिका, बिहार से डॉ. धंनजय कुमार, मणिपुर से अशोकयम नबाव चन्द्र सिंह, मेघालय से अशोक गोयनका, पश्चिम बंगाल से एस.के. पटनायक, नागालैण्ड से श्रीमती अखेले वी.खामो, त्रिपुरा से चन्दन देवनाथ, मिजोरम से डॉ. चावन्ग लुंगमुना, अरूणाचल प्रदेश से तमे अनूकतरह, झारखण्ड से बिजय कुमार सिंह, पश्चिम रीजन के मध्य प्रदेश से रामेन्द्र सिंह, महाराष्ट्र से होमी आर.खुसरोखान, गुजरात से डॉ. दीपक एम. नरोला, गोवा से मुंगइरीश पाई रायकर, राजस्थान से राजेश कृष्णा बिरला, छत्तीसगढ़ से युवराज देशमुख ने चुनाव में प्रतिभाग किया।

चुनाव के उपरान्त नार्थरीजन से उत्तराखण्ड के डॉ. नरेश चौधरी, हिमांचल की श्रीमती डॉ. साधना ठाकुर, हरियाणा से अंकुश मिगलानी, साऊथ रीजन आंध्र प्रदेश से वाई.डी. रामराव, कर्नाटक से शान्थाराम सेठी, तमिलनाडु एवं उड़ीसा से गणेश पात्रा को बराबर मत प्राप्त हुए। दक्षिण रीजन असम से ए.के. अवसार हजारिका, बिहार से डॉ. धनंजय कुमार, पश्चिम बंगाल से एस.के. पटनायक, पश्चिम रीजन राजस्थान से राजेश कृष्णा बिरला, गुजरात से डॉ. दीपक एम. नरोला, गोवा से मंगुइरीश पाई रायकर राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *