29 Mar 2026, Sun

मुख्य विकास अधिकारी ने किया नारसन ब्लॉक में ऑर्गेनिक उत्पादों का निरीक्षण

हरिद्वार। हरिद्वार, – जनपद की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज नारसन विकासखंड के जीवामृत एफपीओ का भ्रमण कर वहां तैयार किए जा रहे ऑर्गेनिक जैगरी (गुड़) उत्पादों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफपीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की और उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया एवं बाजार उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

सीडीओ महोदया ने एफपीओ के किसानों, उनके उत्पादों तथा टर्नओवर से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत उन्होंने “सनलाइट ऑर्गेनिक बी कीपर” का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने शहद की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग क्वालिटी और विपणन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

सीडीओ हरिद्वार ने संबंधित विकासखंड टीम को निर्देशित किया कि एफपीओ एवं शहद उत्पादकों से संबंधित जितनी भी महिला किसान विभिन्न सीएलएफ से जुड़ी हैं, उन्हें इन इकाइयों से जोड़ा जाए और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे उनके कौशल में वृद्धि हो और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *