25 May 2026, Mon
Breaking

डीएम निकिता खंडेलवाल ने तहसील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणीधार का किया औचक निरीक्षण

टिहरी। गुरूवार को विकासखंड जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखणीधार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ, बेड, दवाईयां तथा विशेष तौर पर बन्दरों के काटने पर सुविधाओं की जानकारी ली। केन्द्र में टेलीमेडिसन की सुविधा न होने पर उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा सीएमओ को कल तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जाखणीधार तहसील निरीक्षण के दौरान नाजिर कक्ष, तहसीलदार कक्ष, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका देखने के साथ ही दर्ज वादों की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी संदीप को परिसर में लाइट लगाने हेतु उरेडा से संपर्क करने को कहा।

इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, डीडीओ मा. असलम, तहसीलदार राजेन्द्र गुंसोला, नाजिर आर.के. गिरीश डोभाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!