25 May 2026, Mon

स्कॉलर्स होम के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

नियति को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करती उनकी मां

लखनऊ, 30 अप्रैल। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आई.सी.एस.ई. तथा आई.एस.सी. 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया।

स्कॉलर्स होम स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए तथा बड़ी संख्या में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अनेक विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर, हिस्ट्री और सिविक्स, अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स एवं फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

कक्षा 12वीं की परीक्षा में नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विशेष उपलब्धि दर्ज की। आर्यमन राय (94.25%), रुद्राक्ष यादव (94.25%), शिवानी प्रजापति (94%), यश्या श्रीवास्तव (93.25%), शाश्वत शुक्ला (93%), हैन सेन (92.25%), वर्तिका वर्मा (92.25%), आयुष कुमार यादव (91%), अनुष्ठा चौधरी (90%) एवं तस्मिया आफरीन (90%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

कक्षा 10वीं की परीक्षा में आयुष यादव ने 97.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद पथलम पवित्रा (97.2%), संचिता प्रजापति (97.2%), अलख सिंह बघेल (97%), शिवांश श्रीवास्तव (96.2%), कीर्ति त्रिपाठी (96%), अभ्युदय संतोष सिंह (95.2%), पुरू त्रिपाठी (95%), शिवाजी सम्राट (95%), अनस खान (94.40%), अभ्युदय दीक्षित (94%), अरुन तिवारी (94%), शाश्वत शुक्ला (93%), आर्यन वर्मा (92%), आदिति चंद्रा (92%), आद्या सिंह (92%), आर्या शर्मा (91%), देवांश (90.20%), आलोक राजभर (90%) एवं ईशान वर्मा (90%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास को दिया।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सरिता जायसवाल एवं प्रिंसिपल श्रीमती अनुपम सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!