22 Jul 2026, Wed

आयुक्त एंव आईजी गढ़वाल पहुंचे हरिद्वार, ड़ीएम/ एसएसपी हरिद्वार के साथ संयुक्त रुप से हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

हरकी पैडी पहुंचकर, कल से प्रारम्भ होने जा रही चार धाम यात्रा के दृष्टिगत गत सभी अधिकारियों द्वारा मां गंगा की पूजा अर्चना कर सकुशल चारधाम यात्रा सम्पन्न होने की कामना की।

हरिद्वार। आज आयुक्त गढ़वाल, विनय शंकर पाण्ड़ेय एवं आईजी गढवाल, राजीव स्वरुप ने हरिद्वार पहुंचकर चार धाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार क्षेत्र का भ्रमण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी एंव एसएसपी हरिद्वार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 

तत्पश्चात हरकी पैडी पहुंचकर कल से प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गत सभी अधिकारियों द्वारा मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना कर सकुशल चारधाम यात्रा सम्पन्न होने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!