29 Mar 2026, Sun

कोंग्रेसियों ने हरिद्वार के ज्वलन्त मुद्दों पर जिलाधिकारी से की वार्ता

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर हरिद्वार की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।

जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने जिलाधिकारी को बताया कि कुंभ 2021 में करोड़ों की लागत से बने आस्था पथ पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है जिससे शहरवासियों के लिए सुबह शाम की सैर करना भी दूभर हो गया है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करने की आवश्यकता है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मोर्चरी में शवों से दुर्गंध के कारण जिला चिकित्सालय में खड़ा होना भी दूभर हो गया है, जिसमें सुधार करना बेहद जरूरी है।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि हरिद्वार शहर में सूखे नशे ने पूरे शहर को गिरफ्त में लिया हुआ है, जिस पर प्रशासन को तत्काल कार्यवाही कर ऐसे समाज और युवा विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने की जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला में विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को स्थानीय निवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल चिकित्सको की तैनाती की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *