25 May 2026, Mon

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के आदेश पर दो अवैध निर्माण शील

हरिद्वारहरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के आदेश पर हरिद्वार में दो अनाधिकृत रूप से बन रही बिल्डिंगों को सील किया गया है।एक बिल्डिंग भूपतवाला में जबकि एक बिल्डिंग कनखल स्थित रामदेव की पुलिया पर मौजूद है।

कनखल स्थित रामदेव की पुलिया पर मौजूद बिल्डिंग में बताया जाता है कि होटल का निर्माण किया जा रहा है और होटल के निर्माण के लिए विधिवत नक्शा पास नहीं कराया गया है। इस निर्माण में अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया है।

अंशुल सिंह का कहना है की कोई भी व्यक्ति शहर में अवैध निर्माण न करें हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत करा कर ही निर्माण शुरू करें अन्यथा उनके निर्माण को सील व ध्वस्तीकरण के भी आदेश दिए जा सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!