27 Jul 2026, Mon

25,000 रुपये का इनामी शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्ता

पुलिस मुठभेड़

गदरपुर पुलिस पर चेकिंग के दौरान इनामी अपराधी ने पुलिस पर झोंका फायर

कब्जे से अवैध तमंचा बरामद, 17 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमों में वांछित

फरार और इनामी अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा कड़े एवं स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 10/12/2025 को देर शाम थाना गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर गदरपुर पुलिस टीम चौकी गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को वांछित एवं फरार अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!