20 Sep 2026, Sun

करोड़ी की साइबर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड, 25,000 रुपए का इनामी अपराधी गिरफ्ता

एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के नेतृत्व में

आरोपी पर मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे।

ठगी गैंग के खिलाफ कार्रवाई में पहले भी कई आरोपी दबोचे जा चुके हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, एटीएम कार्ड, चैकबुक व अन्य दस्तावेज बरामद।

पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे अभियुक्तगणो अजय सैनी, मनोज सैनी पुष्पेन्द्र, सत्यपाल, विशुराज, रितिक, शेरु चौहान, को पूर्व में गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से 06 अदद मोबाईल फोन, 12 ATM कार्ड, 13 चैक बक, 21 भरे हुए चैक, 04 पासबूक, 02 QR स्कैनर, 01 डोंगल एयरटैल, 01 डायरी, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया गया था।

अभियुक्तगणो द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर सगठित साईबर अपराध कारित किया गया है जिस आधार पर अभियोग में धारा 3(5),111 BNS की बढोत्तरी की गई। घटना में फरार अभियुक्तगणो रोहित सोनी, बसंत, रोहित कुमार, की तलाश हेतू राज्यो में दबिश दी जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे शातिर अभियुक्त रोहित सोनी पुत्र सुनील सोनी निवासी इन्द्रा नगर कुबेर आश्रम के सामने थाटीपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश उम्र-25 वर्ष के विरुध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!