29 Mar 2026, Sun

जनपद की महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा ने एक नई पहल

महिला समूह को क्लाउड किचन के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण का मुख्य विकासअधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य की 25 वी वर्ष गांठ के अवसर पर 25 महिलाओं को दिया जा रहा है क्लाउड किचन का प्रशिक्षण

प्रदेश का पहला जनपद बना है हरिद्वार जा क्लाउड किचन के लिए महिलाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से दिया जा रहा महिलाओं को प्रशिक्षण

हरिद्वार 29 दिसंबर

जनपद में महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन ने एक नई पहल की गई है,जिसमें क्लाउड किचन के माध्यम से रोजगार के अवसर सुदृढ़ करने के लिए एवं कामगार कर्मचारियों को घर जैसा खाना उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने आज ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर सेंटर में दीप प्रज्वलित कर क्लाउड किचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला समूह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद ने कई इंडस्ट्रियल एरिया एवं कंपनिया है जिसमें कार्य करने वाले कामगारों को खाने की डिमांड रहती है तथा उनकी यह परेशानी है कि उन्हें उनकी मनपसंद का खाना उपलब्ध नहीं होता,उन्हें घर जैसे खाना एवं उनकी मनपसंद का खाना उपलब्ध हो इसी उद्देश्य से महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जिसमें महिलाएं घर पर ही कम लगात पर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है,जिससे कि अधिक से अधिक महिलाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध हो सके सकेंगे एवं कामगारों को घर जैसा भोजन उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की 25वी वर्षगांठ के अवसर पर जनपद की 25 महिला समूह की महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पहला जनपद है जहां क्लाउड किचन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं खाना बनाने में दक्ष है उन्हें कम लगात एवं घर और हो अपना क्लाउड किचन के माध्यम से अपना रोजगार शुरू कर सकते है,जिनको आजीविका मिशन के माध्यम से ऋण भी सुगमता से उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खाने की शुद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है,प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी महिलाओं को सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी,इसके साथ ही सभी महिलाओं को फूड लाइंसेंस भी तैयार कराया जाएगा,उन्होंने सभी से प्रशिक्षण को संवेदनशीलता के साथ प्रोत करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *