13 Feb 2026, Fri

सर्दी से बचाव के लिए बच्चों में बांटे गर्म टोपी, सॉक्स और जूते

हरिद्वार। हरिद्वार में वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन रजि. के द्वारा आर्य नगर कनखल मार्ग पर स्थित योगधाम में रह रहे जरूरतमंद बच्चों को सर्दी के बचाव के लिए टोपी, सॉक्स और जूते का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सर्दी के मौसम में गर्म और सुरक्षित रखना है।

कार्यक्रम संयोजक विनीता सिकोरिया ने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि बच्चों को सर्दी के मौसम में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मानव सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है और हमें यह प्रयास करना चाहिए कि हम समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकें। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *