6 Aug 2026, Thu

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश— मानक के विपरीत नियमों का पालन न करने वाले डीजे एवं कांवड़ को किसी भी दशा में जनपद में प्रवेश न दिया जाए

हरिद्वार

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील

10 फीट चौड़ाई एवं 12 फीट ऊंचाई से अधिक मानकों के विपरीत कांवड़ एवं डीजे को नारसन बॉर्डर से लौटाया जा रहा है

हरिद्वार, 06 अगस्त

कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकार मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को जनपद की सीमा पर स्थित नारसन बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया।

भारी वर्षा के बावजूद दोनों अधिकारियों ने सीमा पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार

12 फिट से उची डी जे कावड़ को वापस किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!