तहसील कार्यालय में अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर आने वाले आमजन की शिकायतों का तत्परता से किया जाए निस्तारण
लंबे समय से लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पूर्ण समन्वय एवं गंभीरता के साथ संचालित करने के निर्देश
मानसून के दृष्टिगत जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कांवड़ मेले की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
जनपद में संचालित स्वच्छता अभियान में और अधिक तेजी लाकर साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया जोर
हरिद्वार,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को तहसील कार्यालय लक्सर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, मानसून तैयारियों तथा कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्लाकी। निर्देशित किया कि तहसील न्यायालयों में लंबे समय से लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि न्यायालयों में अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमित समीक्षा की जाए, जिससे आमजन को समय पर न्याय मिल सके।

