26 Feb 2026, Thu
Breaking

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात्रि को उप जिला मेला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

जिले में सभी को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता: मयूर दीक्षित

सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचे, ये सभी अधिकारी सुनिश्चित करें : डीएम

जिलधिकारी ने भर्ती मरीजों एव उनके तिमारदारो से चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की

जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सकों को चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

हरिद्वार। जनपद के चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो एवं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढंग से कर रहे है कि नहीं इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात्रि को उप जिला मेला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी पहले उप जिला मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों एवं उनके तामीर दरों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसमें तिमारदारों द्वारा अवगत कराया गया है कि चिकित्सालय में उनका उपचार ठीक ढंग से किया जा रहा है तथा किसी तरह से कोई समस्या नहीं है तथा खाना भी समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई का रही बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ कम्बल उपलब्ध हो,इसके लिए उन्होंने नये कम्बल खरीदने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिलाधिकारी ने सभी वार्डो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *