11 Jun 2026, Thu
Breaking

जनपद में संचालित हो रहे नालों एवं नालियों की साफ सफाई व्यवस्था त्वरित गति से की जाए जिलाधिकारी

नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की को उनके अधीन संचालित हो रहे नालों की सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जनपद में किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए समय से पहले ही कर लिए जाए पुख्ता इंतजाम

जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

हरिद्वार। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार

बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी मानसून के दृष्टिगत जनपद के सभी

नालों एवं नालियों की साफ सफाई त्वरित गति से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए ,इसके लिए उन्होंने नगर निगम रुड़की एवं हरिद्वार तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्रांतर्गत जो नाले एवं नालियां संचालित हो रही है, उसकी साफ सफाई व्यवस्था तत्परता से कर ली जाए तथा इसकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनपद में चल रहे सफाई अभियान को सभी अधिकारी प्राथमिकता से ले तथा संवेदनशीलता के साथ अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था करना सुनाश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!