5 Nov 2026, Thu

हरिद्वार नगर क्षेत्र में सीवरेज कार्य हेतु चल रहे निर्माण कार्यों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व कार्य पूर्ण करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

कार्य को तेजी से एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्य को त्वरित गति से करने के लिए कॉन्ट्रैक्टर को तीन शिफ्टों में कार्य करने के दिए निर्देश

अपर रोड पर एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं श्रद्धालुओं को न हो परेशानी इसके दृष्टिगत त्वरित गति से किए जाए निर्माण कार्य

हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 

हरिद्वार नगर क्षेत्रांतर्गत परियोजना प्रबन्धक (गंगा डिविजन) उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सीवरेज के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए,जिससे कि स्थानीय व्यापारियों,स्थानीय लोगों एवं आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

 

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए तथा चल रहे निर्माण कार्यों को तीन शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!