25 Jul 2026, Sat

कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 78 लाख की 260 ग्राम smack के साथ एक नशे का कारोबारी दबोचा

हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार

260 ग्राम स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार तोता दबोचा, बाजार कीमत ₹78 लाख के करीब

मोटर साइकिल में सवार था “हसीन तोता”, पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा

कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

मंगलौर. मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन लगातार जारी है। शहर से लेकर सुदूर देहात क्षेत्र तक पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के पेंच कसकर जनपद की विभिन्न थाना पुलिस आमजन के लिए शांतिपूर्ण माहौल तैयार कर रही हैं।

अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिनांक 13.05.2026 की सांय मंगलौर क्षेत्र से संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल सवार 01 संदिग्ध नशे के सौदागर को दबोचकर उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी बाजार कीमत करीब ₹7800000/- (अठत्तर लाख रुपये) आंकी गई है।

पकड़ में आए आरोपी को न्यायालय के सम्मुख पेश करने की कार्यवाही के साथ ही अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है। आपराधिक तत्वों/ नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!