30 Jul 2026, Thu

कनखल के सती घाट पर पार्किंग व फूल फरोशी करने वालों के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने से यातायात में परेशानी होती रहती है।

हरिद्वार।

हरिद्वार के कनखल में सती घाट पर पूरे भारतवर्ष से ही नहीं विदेश से भी लोग अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने आते हैं, इस घाट पर तीर्थ पुरोहितों के यहां काम करने वाले लोग व खुद कुछ तीर्थ पुरोहित अस्थि प्रवाह का कार्य कराते हैं।

अस्ति प्रवाह करने आने वाले लोग वाहनों को लेकर आते हैं व अस्थि प्रवाह घाट से पहले ही खाली पड़े स्थान पर गाड़ियां पार्क तो करते ही हैं , यह गाड़ियां कभी-कभी इतनी बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती है कि आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है ।

साथ ही फूल बेचने वाले भी यहां बिना किसी ठेके के या बिना किसी अनुमति के ही फूल बेचते हैं, अब कांवड़ मेला शुरू हो गया है, काफी भीड़ हरिद्वार में आ रही है इसलिए पुलिस ने इन वाहनों की पार्किंग को बंद कराने के साथ ही फूल बेचने वालों से भी बिना किसी अनुमति लिए फूल न बेचने का आग्रह किया है, पार्किंग को लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए फिलहाल बंद कराया गया है ,क्योंकि कांवर मेले में भीड़ का दबाव हरिद्वार में बहुत अधिक हो जाता है, पुलिस ने पार्किंग को फिलहाल बंद करा कर उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!