11 Jun 2026, Thu
Breaking

डम्पर ने बस को पीछे मारी टक्कर, बस पलटी, 38 व्यक्ति घायल व एक महिला मृत

हरिद्वार। आज कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत सप्तऋर्षि चौकी के सामने श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास सर्विस लाईन से हाईवे कट पर हुये एक्सीडेन्ट की सूचना प्राप्त हुई। मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 07.15 बजे करीब एक बस जिसमे राजस्थान नागौर जिले के 45 यात्री सवार थे जो हरिद्वार में पूर्णिमा का स्नान करने आए थे और घांची धर्मशाला भूपतवाला में ठहरे थे इन लोगों की तीन बसी थी

यह लोग आज वापस नागौर राजस्थान जा रहे थे जिनमें से एक बस नम्बर एआर 06- सी -0963 धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन से हाईवे पर हरिद्वार की तरफ मुड़ रही थी तो हाईवे पर देहरादून से हरिद्वार की तरफ से आ रहे 01 डम्पर न०- यूके 08- सीबी -8077 ने बस को पीछे की साइड से उसे पर टक्कर मार दी और बस पलट गई थी। मौके पर पुलिस कर्मचारी गणो द्वारा घायल यात्रियो को तत्काल उपचार हेतु जिला मेला अस्पताल/महिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया।

जिनमे 30 महिला, 06 पुरुष, 02 बच्चे (बालिका), सहिल कुल 38 व्यक्ति घायल है व एक महिला मृत है मृतका का शव जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखा गया है तथा घायलो का उपचार चल रहा है। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर 9411112827 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!