20 Sep 2026, Sun

एसएसपी कुम्भ मेला ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप घाटो पर पैदल भ्रमण कर आगमन एवं निकासी मार्गो का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार। आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला 2027 के द्वारा आज हर की पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप घाटो पर पैदल भ्रमण कर आगमन एवं निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया

जिससे आगामी कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत भीड़ नियन्त्रण एवं आपात स्थिति के लिए सुदृढ़ कार्य योजना बनाई जा सके। इसके साथ हर की पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा ,सोल क्षेत्रों में बनने वाले होल्डअप की भूमि का निरीक्षण किया गया

ताकि कुंभ मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाटों तक सुगम आगमन तथा स्नान के बाद सुरक्षित वापसी कराईं जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला द्वारा निर्देशित किया गया कि कुंभ मेला पैदल यात्री यातायात प्लान एवं भीड़ नियन्त्रण/आपात योजना तैयार करें इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह तथा यातायात निरीक्षक कुंभ हितेश कुमार मौजूद रहे।

 

एसएसपी कुम्भ मेला ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप घाटो पर पैदल भ्रमण कर आगमन एवं निकासी मार्गो का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार

आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला 2027 के द्वारा आज हर की पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप घाटो पर पैदल भ्रमण कर आगमन एवं निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे आगामी कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत भीड़ नियन्त्रण एवं आपात स्थिति के लिए सुदृढ़ कार्य योजना बनाई जा सके। इसके साथ हर की पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा ,सोल क्षेत्रों में बनने वाले होल्डअप की भूमि का निरीक्षण किया गया । ताकि कुंभ मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाटों तक सुगम आगमन तथा स्नान के बाद सुरक्षित वापसी कराईं जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला द्वारा निर्देशित किया गया कि कुंभ मेला पैदल यात्री यातायात प्लान एवं भीड़ नियन्त्रण/आपात योजना तैयार करें इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह तथा यातायात निरीक्षक कुंभ हितेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!