1 Apr 2026, Wed
Breaking

कई दिनों के बाद भी थलीसैंण आपदा में लापता मजदूरों की खोज जारी है

एसडीआरएफ की टीमें हर चुनौती को पार कर लापता व्यक्तियों की खोज हेतु कर रही भरसक प्रयास

पौड़ी। थलीसैंण क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद लापता मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ की टीमें और पुलिस लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। दुर्गम पहाड़ी भू-भाग, तेज बहाव वाली नदी-नालियाँ और भारी मलबे के बीच भी राहत दल दिन-रात अथक प्रयास कर रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन को कई दिन बीत जाने के बावजूद खोजबीन का अभियान थमा नहीं है। जवानों द्वारा पैदल दुर्गम मार्ग पार करना, खतरनाक ढलानों पर चढ़ना और गहरे मलबे में खुदाई कर तलाश करना, नदी-नालों को पार करना उनके अटूट साहस और समर्पण का प्रमाण है। राहत दल द्वारा हर संभावित स्थान की सघन जाँच की जा रही है, ताकि लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिल सके। कठिन मौसम परिस्थितियों और जोखिम भरे हालात के बावजूद एसडीआरएफ और पुलिस कर्मी पूरी जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना के साथ इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed