25 May 2026, Mon
Breaking

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने शिक्षा हब में शराब माफिया का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी के शिक्षा हब माने जाने वाले बिधौली क्षेत्र में कॉलेज छात्रों को शराब सप्लाई करने वाले एक सक्रिय गिरोह का आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने भंडाफोड़ किया है। मसूरी की आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से करीब 200 बोतल चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई है।

आबकारी विभाग के अनुसार, यह गिरोह पिछले दो-तीन वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय था और खास तौर पर कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर अवैध तरीके से शराब की आपूर्ति कर रहा था। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर टीम ने निगरानी बढ़ाई और आखिरकार आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रों के बीच आसानी से पहुंच बनाने के लिए अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल करता था और सस्ते दामों पर शराब उपलब्ध कराता था, जिससे युवा वर्ग इसकी ओर आकर्षित हो रहा था। इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि युवाओं के भविष्य पर भी गंभीर असर डालती हैं।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि विभाग लगातार ऐसे तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहा है और शिक्षा संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी कॉलेज और स्कूलों के आसपास इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!