30 Mar 2026, Mon
Breaking

मेलाधिकारी के निर्देश : मेला अधिष्ठान के अधिकारी प्रतिदिन करेंगे एक निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण

मेला अधिकारी श्री मति सोनिका ने आगामी कुंभ मेला की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से कमर कस ली है। सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण धनौरी सिडकुल मार्ग पर निर्माण किए जा रहे पुल का स्थलीय निरीक्षक उपरांत उन्होंने मेला अधिष्ठान स्तर पर सभी विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

उन्होंने अपर मेला अधिकारी,उप मेला अधिकारी को उनके द्वारा आवंटित विभागों के अंतर्गत संचालित कार्यों में से प्रतिदिन कम से कम एक कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है । मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि मेला अधिष्ठान में नियुक्त अधिकारी अपने-अपने आवंटित विभागों के कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण उपरांत अपनी आख्या समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed