11 Jun 2026, Thu
Breaking

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन पर गन्ने का भाव 30 रूप प्रति कुंटल बढ़ाने पर किसानों ने किया भव्य स्वागत

किसानों ने गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का फूलों की माला व पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना भेंट कर “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित किया।

सरकार समय पर भुगतान और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य हेतु प्रतिबद्ध।

लक्सर क्षेत्र की सड़क ऊँची करने व बंद चीनी मिलों के समाधान के आश्वासन की घोषणा

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर आज किसानों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उत्साहजनक स्वागत किया। किसानों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय अधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर, पुष्पवर्षा कर और गन्ना भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उपस्थित किसानों ने सम्मान स्वरूप उन्हें “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने स्वागत और सम्मान प्रकट किए जाने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सरकार किसानों के हित में समर्पित है और किसानों की आय बढ़ाने व उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

किसानों की मांगों व भावना के अनुरूप गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक रूप से ₹405 प्रति क्विंटल तय किया गया है — जो पूर्व की तुलना में ₹30 अधिक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!