11 Jun 2026, Thu
Breaking

15 जून से 15 जुलाई तक जनपद की 318 ग्राम पंचायतों में लगेंगे फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप

प्रत्येक पात्र परिवार को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य

हरिद्वार 11 जून 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र समेत विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों तथा संबंधित हितधारकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में जनपद स्तर पर अभियान के सफल संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई।

वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार की सभी 318 ग्राम पंचायतों में दिनांक 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक “फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप” का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ते हुए वित्तीय समावेशन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कैंपों में पात्र व्यक्तियों को बैंक खाते खोलने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (PMJJBY, PMSBY, APY) से जोड़ने, डिजिटल बैंकिंग, आधार सीडिंग, नामांकन, सीकेवाईसी, पुनः केवाईसी सहित अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा वित्तीय समावेशन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एलडीएम दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा जनपद के सभी बैंकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस महत्वाकांक्षी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वित्तीय समावेशन के राष्ट्रीय उद्देश्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!