हरिद्वार। हरिद्वार की चर्चित भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में जेल भेज दिया है। इन बीजेपी की महिला जिला अध्यक्ष महोदय के चित्रों को देखा जाय तो राज्य के एक बीजेपी के वरिष्ठ नेता से मैडम की काफी नजदीकियां थी। राज्य के सत्ताधारी दल के मुख्यमंत्री हो या मंत्री हो या बड़े अधिकारी हो या केंद्र के बड़े नेताओं के साथ मैडम के फोटो इनकी ऊंची पहुंच को दर्शाते है। कुछ चित्र तो ऐसे है यदि सार्वजनिक हो जाय तो राज्य की राजनीति व ब्यूरोक्रेसी में भूचाल आ सकता है।इनकी ऊंची पहुंच को देखकर लगता है कि यदि यह अपनी पुत्री के प्रकरण में गिरफ्तार न की जाती तो यह भविष्य में उत्तराखंड राज्य में किसी बड़े पद तक भी पहुंच सकती थी।

क्योंकि उनके चित्र देखकर तो यही लगता है की मैडम की पहुंच कितनी ऊंची थी। यह पहुंच इनकी राजनीति में आने के बाद ही हुई हालांकि इससे पहले भी ये अपने स्टूडेंट दोस्तों के साथ फिर पुलिस वालों के संपर्क में रही हैं कुछ अधिकारियों के संपर्क में भी थीं । तब इनकी इतनी पहुंच नहीं थी। लेकिन राजनीति में आने के बाद तो इनके मानो पर लग गए थे। लेकिन इनके कुकृत्यों ने इनको बड़ी हवेली की मेहमान बना दिया है। अब इनको भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से भी मुक्त कर दिया गया है । पोक्सो एक्ट लगने से उनकी जमानत तो शीघ्र नहीं हो पाएगी अब इनको लंबे समय तक जेल की रोटी ही खानी पड़ेगी जिसकी यह आदि नहीं है। लेकिन अब इनको राजनीति से निकाल दिया गया है।

तो यह भविष्य में क्या करेंगी यह भी कह पाना मुश्किल है क्योंकि इनके अपने पति से भी संबंध ठीक नहीं है। और यह अपने पति से भी अलग ही रह रही थी। लेकिन इस अनामिका शर्मा ने इस तीर्थ नगरी की मर्यादा को जिस तरीके से कलंकित किया है वह आने वाले काफी समय तक इसकी भरपाई नहीं हो पाएगी ।इन मैडम के मोबाइल में इस राज्य के बीजेपी नेताओं व अफसरों के ऐसे राज है।जिनके बूते ही ये ऐश का जीवन यापन कर रही थी।


