26 May 2026, Tue
Breaking

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ अभद्रता मामले में कांग्रेस के पूर्व सभासद और कार्यकर्ताओं ने अपना मुंडन करवा कर विरोध जताया

हरिद्वार/ प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ अभद्रता मामले में कांग्रेस के पूर्व सभासद और कार्यकर्ताओं ने अपना मुंडन करवा कर विरोध जताया। चंद्राचार्य चौक पर कार्यक्रम के दौरान अशोक शर्मा के साथ रणवीर शर्मा, मुकेश ने अपना मुंडन करवाया।

इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का अपमान कर रही है। प्रयागराज में एक बटुक ब्राह्मण की शिखा खींचने की जो घटना हुई उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। शिखा एक ब्राह्मण की पहचान है और भाजपा सरकार उस पहचान को मिटाना चाहती है। समस्त ब्राह्मणों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!