25 May 2026, Mon
Breaking

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीनियर नेता प्रीतम सिंह हरिद्वार पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

हरिद्वार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीनियर नेता प्रीतम सिंह हरिद्वार पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरिद्वार के कनखल में आयोजित कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ वार्ता की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के चुनावो में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

उन्होंने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा और 2027 में बदलाव होने का दावा किया। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में भी अंतर विरोध साफ नजर आता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री संसद में अवैध खनन के मामले को उठाते हैं, और भी अलग-अलग मौकों पर भाजपा नेता सरकार के खिलाफ बयान बाजी करते हुए नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!