31 Mar 2026, Tue
Breaking

जनपद हरिद्वार के सिटी से लेकर देहात तक बाबाओं का भेष धर धर्मों को बदनाम करने वालो पर बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार

पुलिस ने जनपद के देहात क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आज छापे मारकर 44 बहरूपी बाबाओं को दबोचा

जनपद हरिद्वार में धर्म की आड़ लेकर लोगों को गुमराह करने वाले बहरूपियों के विरुद्ध SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

“ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर सिटी से लेकर देहात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

इस अभियान के अंतर्गत आज 44 ऐसे बहरूपिया बाबाओं को हिरासत में लिया गया है जो साधु-संतों का भेष धरकर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व अन्य प्रकार की ढोंग दिखाकर श्रद्धालुओं व आमजन को भ्रमित कर रहे थे। ये व्यक्ति जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

पुलिस ने मौके पर सभी का सत्यापन किया और जिनके दस्तावेज़ व गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, उन्हें विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई l

यह कार्रवाई उन ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध है जो धर्म की छवि धूमिल कर समाज को गुमराह कर रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed