25 May 2026, Mon

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख: हत्या का आरोपी निशांत सिंह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उधमसिंह नगर।
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने, एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, आज देर शाम एक पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निशान सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी

हत्या की वारदात के बाद, पुलिस ने आरोपी निशान सिंह की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गोठा से बसगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जब एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा पुनः उसको पकड़ने की कोशिश की गई तो अभियुक्त द्वारा फिर से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की गई तो अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम निशान सिंह बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!