कामाख्या न्यूज

चमोली। गढ़वाल सांसद, अनिल बलूनी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टनल में फंसे तीन श्रमिकों की खोजबीन लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य बचाव दलों की टीमें मौके पर पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। टनल में जमा पानी की सक्शन पंपों के माध्यम से तेजी से निकासी की जा रही है, ताकि बचाव कार्यों को गति मिल सके।

