23 Jul 2026, Thu

नगर निगम हरिद्वार का हरित संकल्प, पौधारोपण के साथ स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रोड़ीबेलवाला स्थित सीसीआर चौक एवं घाट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, घाटों का निरीक्षण तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक साथ संचालित की गई।

इसके बाद नगर आयुक्त ने घाट क्षेत्र में संचालित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण में तत्परता बरतने, घाटों पर निरंतर स्वच्छता बनाए रखने तथा सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाया तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की। साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण करें, जिससे शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा पौधों का संरक्षण आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!