25 Oct 2026, Sun

हरिद्वार आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत रात्रि के समय चल रहे निर्माण कार्यों पेंटिंग एवं घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेने देर रात्रि निर्माण स्थलों पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित 

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए गए है निर्देश*

*राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को डामरीकरण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश*

*हरकी पैड़ी क्षेत्र के मंदिरों एवं घाटों का सौंदर्यीकरण कार्य दीपावली से पूर्व हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश, कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश*

*हरिद्वार,

आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्यों की निगरानी कर रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित शनिवार देर रात्रि को धरातल पर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में रात के समय चल रहे निर्माण कार्यों, पेंटिंग कार्यों एवं घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने चंडी घाट चौक से शंकराचार्य चौक, प्रेम नगर चौक, सिंह द्वार, गुरुकुल कांगड़ी हाईवे तथा हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!