23 Oct 2026, Fri

हरिद्वार में आज रात 12 बजे बंद होगी गंगनहर, 7 नवंबर को दीपावली पर फिर छोड़ा जाएगा जल

हरिद्वार आज रात 12 बजे बंद हो जाएगी गंगनहर 7 नवंबर को दीपावली पर पुनः गंगनगर में छोड़ा जाएगा जल हरिद्वार में गंग नहर का जल हर की पैड़ी से लेकर कानपुर तक 15 जिलों में पहुंचता है।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा संचालित गंगनहर आज रात से 7200 किलोमीटर वाली यह गंगनहर
सफाई व मरम्मत के नाम पर बन्द कर दी जाएगी इस अवधि में कुंभ 2027 हरिद्वार के लिए भी जो काम किए जाने हैं वह भी किये जा सकेंगे हमेशा से ही गंग नहर दशहरे की रात्रि में बंद की जाती है और दीपावली की रात्रि को गंगाजल गंग नहर में प्रवाहित कर दिया जाता है ,


इस अवधि में गंग नहर की सफाई व मरम्मत की जाती है ,गंग नहर के बंद होने से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को निराशा होती है हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए व
पूजा पाठ या कर्मकांड के लिए जो लोग आते हैं उन्हें थोड़ी दिक्कत तो होती है लेकिन गंगा सभा के कहने पर थोड़ा जल हर की पैड़ी पर रखा जाता है लेकिन इतना जल पर्याप्त नहीं होता है।

 

फिर भी काम चलाने लायक तो जल हर की पैड़ी पर रह ही जाता है अब गंग नहर के बंद होते ही गंग नहर की सफाई के लिए हरिद्वार की तमाम सामाजिक संस्थाएं व सरकारी अधिकारी जिला अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य विभागों के प्रमुख अपनी-अपनी टीमों को लेकर गंगा की सफाई करने के लिए जुटेगे और हरिद्वार की हर की पैड़ी से लेकर सिंह द्वारा तक ज्यादातर संस्थाएं व अधिकारी गंगा की सफाई करेंगे कुछ लोगों को अब यहां पर रोजगार भी मिलेगा क्योंकि गंगा बंद होने पर लोग गंग नहर के रिवर बेड को हल्का-हल्का खोदेंगे उनको उसमें से पैसे सोना चांदी बहुमूल्य सामान तक मिल जाते हैं।

इसलिए काफी संख्या में हर की पैड़ी से लेकर सिंह द्वार तक खुदाई करते हुए लोग दिखाई देंगे।

यह खुदाई बहुत ही कम आधा या एक फीट तक की जाती है सामान ढूंढ कर अपना गुर्जर बसर करने वाले लोगों को गंगा निराश नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!