8 Aug 2026, Sat

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर डाक कांवड़ की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का जायजा लेने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल पर देर रात्रि पहुंचे, शिव भक्तों द्वारा बनाई गई जलेबी व चाय का लिया स्वाद

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डाक कांवड़ियों से संवाद कर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पालन करने की गई अपील

डाक कांवड़ वाहनों के आवागमन मार्ग तथा बैरागी कैंप पार्किंग स्थल के एंट्री एवं निकासी मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार। जनपद में संचालित डाक कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर देर रात्रि बैरागी कैंप पार्किंग स्थल, जीरो ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डाक कांवड़ वाहनों के आने-जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल में वाहनों की एंट्री एवं निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों का आवागमन पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जाए। किसी भी स्थिति में जाम अथवा अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए तथा पार्किंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों एवं आवश्यक दिशा-सूचक संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हरिद्वार – बैरागी कैंप पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह, शिवभक्तों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा और साथ बैठकर चाय की चुस्की ली।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डाक कांवड़ियों से संवाद की व्यवस्थाओं की जानकारी को तथा उन्होंने पार्किंग स्थल पर डाक कांवड़ियों के ठहराव, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!