11 Feb 2026, Wed
Breaking

हरिद्वार आज प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका जी का कहना था की कुंभ के सभी कार्य समय से पूरे हो जाएंगे .

उन्होंने बताया कि कुल 1234 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है जिसमें से दो सौ करोड़ के काम शुरू हो चुके हैं।

कुंभ मेलाधिकारी आज हरिद्वार प्रेस क्लब के ‘संवाद’ कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से बात कर रही थी।

उन्होंने बताया कि स्थाई प्रकृति के कुल 35 कार्यों में से 23 कार्य गतिमान हैं। मेलाधिकारी ने बताया कि कुंभ में हरिद्वार में पोस्ट आफिस से देवपुरा मे दो स्थाई पार्किंग बनाई जा रही हैं. जबकि अस्थाई पार्किंग भी पूर्व की भांति बनाई जाएंगी। श्रीमती सोनिका ने कहा कि कुंभ में भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है।

जिसके लिए भीड़ विकेंद्रीकरण की भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके लिए हरकी पैड़ी से बैरागी कैंप तक एक मार्ग बनाया गया है जिससे भीड़ की हरकी पैड़ी से आसानी से वापसी हो सके।प्रेस क्लब मे पत्रकारों ने मेला अधिकारी को नगर की समस्याओं से भी अवगत कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed