15 Feb 2026, Sun
Breaking

जिस्म फरोशी के जरिए धर्मनगरी का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्यवाही

हरिद्वार

बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास पुलिस टीम की औचक छापेमारी

04 महिलाएं आयी कार्यवाही की जद में, राहगीरों को लुभाने के लिए कर रही थी अश्लील इशारे

जिस्मफरोशी से मुनाफा कमा रहे तत्वों को हरिद्वार पुलिस का अल्टीमेटम

कुछ महिलाओं द्वारा अश्लील इशारे कर परेशान करने के संबंध में स्थानीय लोगों एवं यात्रियों द्वारा की जा रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज दिनाँक 13-08-25 को बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास औचक दबिश दी।

एसएसपी श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर की गई इस छापेमारी में रेलवे स्टेशन के गेट न0 5 के पास से 04 महिलायें जो सार्वजनिक स्थानो पर अश्लील इशारे कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी, को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली हरिद्वार में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed