31 Mar 2026, Tue
Breaking

हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता , महिला हत्या प्रकरण का खुलासा।

हरिद्वार ,लक्सर

उधार दिए पैंसे वापस माँगना बना मृतका की हत्या की वजह

शेयर मार्केट व ट्रेडिंग में पैंसे लगाता था आरोपी, नुकसान होने पर नहीं चुका पाया उधारी

महिला द्वारा बार बार पैंसे वापस मांगने पर बनाया महिला की हत्या का प्लान

पुलिस को गुमराह करने के लिए घर पर सुसाइड नोट छोड़ शहर छोड़ कर भागने की फिराक में था आरोपी

दिनांक 07.07.2025 को सन्तनगर कालोनी में आम के बगीचे मे ट्यूवबेल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर अज्ञात महिला की शिनाख्त के प्रयास किये गया तो मृतका की शिनाख्त सरोज पत्नी स्व0 रामपाल नि0 नई बस्ती शिवपुरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रुप में हुई।

परिजनों से पूछताछ करने पर मृतका की पुत्री द्वारा बताया गया कि मृतका सरोज दिनांक 05.07.2025 को अपने उधार दिये रुपये लेने हेतु जसवीर पुत्र नकली राम के पास गयी थी जो वापस नही आयी।जिसपर मृतका के पुत्र अमित कुमार पुत्र स्व0 रामपाल निवासी नई शिवपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर पर अभियोग दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना के सफल अनावरण व आरोपी की गिरफ्तारी हुई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

एसपी देहात व CO लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मौके पर फिल्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कर घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमे गठित की गयी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल व मैनुअली के आधार पर घटना मे सलिप्त अभियुक्त की शिनाख्त कर आरोपी को बैरागी कैम्प कनखल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए शहर छोड़ कर जाने की तैयारी में था जिसको एक्टिव हरिद्वार पुलिस द्वारा पहले ही पकड़ लिया गया।

हत्या का कारण-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह शेयर मार्केट में पैसा लगाता है तथा कभी-कभी ट्रेडिंग में भी पैसा लगाता था सरोज से किसी जानने वाले के माध्यम से जान पहचान हुयी थी सरोज द्वारा भी शेयर मार्केट में पैसा लगाने की बात बतायी गयी तो मेरे द्वारा सरोज से पैसा लेकर उस पैसे को शेयर मार्केट में लगाया गया शुरु में मुनाफा होने पर मेरे द्वारा मुनाफे के पैसे सरोज को भी दिये गये उसके बाद सरोज द्वारा एक लाख रुपये उधार दिये थे जिसे मेरे द्वारा शेयर मार्केट मे लगया गया लेकिन वह डूब गये थे और सरोज मुझसे पैसे वापस मांगने का दबाव बना रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed