13 Nov 2026, Fri

हरिद्वार पुलिस ने की कांवड़ मेला २०२६ की तैयारियां तेज़

एसपी ट्रैफिक निशा यादव की अगुवाई में विशेष टीम पहुंची बैरागी कैंप

एसपी सिटी अभय सिंह की मौजूदगी में की गयी तैयारियों की पड़ताल

शेष योजनाओं और कार्यों को समय से अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

हरिद्वार। आज एसपी ट्रैफिक निशा यादव और एसपी सिटी अभय सिंह मातहत के साथ स्थलीय परीक्षण के लिए बैरागी कैंप पहुंचे।

हरिद्वार पुलिस के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना कर टीम के सदस्यों को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को समय से पूरा करने व योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए अपने अनुभव व वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुझाव देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!