इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिजनौर ने डॉक्टर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सी पी सिंह ने कहा कि हमने अपने डॉक्टर्स को सलाह दी है कि वह बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पताल में ऑन कॉल, परमानेंट या कंसलटेंट के रूप में बिल्कुल कार्य न करे और किसी भी अस्पताल में सुविधा देने से पहले अस्पताल के रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज जरूर देख ले, साथ ही सर्जन और एनेस्थीसिया ये भी जरूर निश्चित कर ले कि अस्पताल में रजिस्टर्ड चिकित्सक भी उपलब्ध रहता हो। आईएमए ने यह एडवाइजरी अस्पतालों में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए जारी की है।
आईएमए ने अपने डॉक्टर्स के लिए जारी की एडवाइजरी, बिना रजिस्टर्ड अस्पताल में ऑन कॉल या कंसलटेंट के तौर पर न जाए डॉक्टर्स

