22 Sep 2026, Tue

नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त

टिहरी- नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड की 05 टीमें मौके के लिए रवाना, 5 की मौत की पुष्टि 20 से अधिक घायल

टिहरी। जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस में 30–35 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई।

सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!