11 Jun 2026, Thu
Breaking

आगामी शरदीय कांवड़ मेला के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस का अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान

कोतवाली नगर हरिद्वार

हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट से पोस्ट ऑफिस–भीमगौड़ा तक हटाया गया अतिक्रमण

उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 85 चालान किए गए

आमजन ने कोतवाली नगर पुलिस की कार्यवाही को सराहाना की

आगामी शरदीय कांवड़ मेला 2026 को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, हरिद्वार के नेतृत्व में दिनांक 02.02.2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट ऑफिस से भीमगौड़ा तक सड़क किनारे, पुलों एवं घाटों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन की आवाजाही सुचारु बनाई जा सके।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 85 चालान कर 21,250/- का संयोजन शुल्क वसूला गयासाथ ही नो-पार्किंग में खड़े 15 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए हरिद्वार पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!