
हरिद्वार ,उत्तराखंड सूचना विभाग से दीपावली पर पत्रकारों को तोहफे के रूप में इंडक्शन चूल्हें बटवाये गये हैं। चुल्हें क्या बंटे एक पत्रकार साहब की तो चूल्हे हिल गई, पूरे हरिद्वार के पत्रकार जगत में चर्चा है के परेशान हाल, हांजी हांजी हांजी इंडक्शन चूल्हों की डिमांड करता घूम रहा हैं।
पत्रकार साहब के कुछ मुँह लगे दाएं बाएं इस बार इंडक्शन से महरूम हैं , ये उपहार देहरादून से निदेशक सूचना विभाग के द्वारा भिजवाए जाते हैं। इस बार सूचना विभाग ने देहरादून से गिनती के इंडक्शन भिजवाए हैं।
पता नही ये नारद इंडक्शन किसको देना चाहता है , जिनको देना चाहता है असल में वे नाम के पत्रकार हैं,
जो असली पत्रकार है वह तो बाहर घूम रहे हैं जैसे ए एन आई का रिपोर्टर पीटीआई का रिपोर्टर भास्कर का रिपोर्टर और भी न जाने कितने रिपोर्टर हैं जो बाहर घूम रहे हैं तो पत्रकार हैं कौन जिनको इंडक्शन दिलवाने के लिए धरती आसमान एक कर रखा है । हांजी हांजी नारद की पहुंच तो सीधे प्रधानमंत्री तक है ,नहीं कुछ ज्यादा हो गया गृहमंत्री तक कर दूं मेरे ख्याल से गृहमंत्री तक भी नहीं है , लेकिन केंद्र के मंत्रीयों के फोन तो रोज सुबह 5 बजे ही नारद के पास आ जाते है।
नारद ने उत्तराखंड में कई मुख्यमंत्री बनवा दिए है, सांसदों की तो बात ही छोड़ दो उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में भी कई मंत्री नारद की वजह से ही बने हुए हैं, इस लिये नारद को इंडक्शन तो मिल ही जाएंगे , नारद का शर्म हया से दूर तक का वास्ता नही है ये नारद, ले कर दिया कमा कर खाया , वो भी क्या दुनिया मे आया वाली लाइन पर दौड लगाता है, नारद…

