देहरादून ,उत्तराखंड का चर्चित जैनी कांड इस समय उत्तराखंड के राजनीतिक क्षेत्र में खलबली मचाए हुए हैं, हरक सिंह रावत की माने तो वे कभी जैनी से मिले ही नही है, ना उन्होंने जैनी को देखा है और 23 साल पहले उनके और जैनी के प्रकरण को लेकर जो मामला उछला था उसकी सीबीआई जांच कर चुकी है, और उनको क्लीन चिट मिल चुकी है ।
यदि हरक सिंह रावत ने कभी जैनी को देखा नहीं है ना कभी मिले हैं तो आखिर जैनी के बेटे का बाप कौन है, इस बात को तो खुद जैनी ही बता सकती है ,क्योंकि एक माँ ही जानती है कि उसके बच्चे का बाप कौन है, लेकिन सीबीआई ने जांच के दौरान क्या यह जानने की कोशिश ही नहीं की के आखिर इस बच्चे का पिता कौन है, जिस दौरान जैनी ने एक बालक को जन्म दिया था उस समय वह मात्र 16 साल की थी, जैनी ने बालक के पिता के बारे में हरक सिंह रावत का ही नाम लिया है।लेकिन हरक सिंह रावत इंकार कर रहे हैं।

बच्चे का बाप कौन हो सकता है व उस समय जैनी के साथ किसने कुकर्म किया था जिसका परिणाम उसका बेटा सामने मौजूद है।
अब देखना यह है कि उत्तराखंड सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का अगला कदम क्या होगा , क्योंकि गेंद इस समय धामी के पाले में दिखाई दे रही है, उधर हरक सिंह रावत भी पीछे हटने को तैयार दिखाई नहीं दे रहे हैं, वह भी इस प्रकरण का डटकर मुकाबला करने की बात कह रहे हैं ,और साथ ही जो लोग भी इस षड्यंत्र में शामिल है जिन्होंने भी उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है ,उन सभी लोगों के विरुद्ध वह मानहानि का केस करने की बात भी कह रहे हैं।

