30 Oct 2026, Fri

करौली शंकर जी महाराज के भक्तों ने निकाली दंडवत यात्रा। 

दंडवत यात्रा का मानव कल्याण आश्रम, कनखल पर हुआ भव्य स्वागत

ललिताम्बा देवी वेद विद्यालय के विद्यार्थियों, संतों, गणमान्यजनों ने पुष्पवर्षा के साथ महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज का स्वागत किया

हरिद्वार, 30 अक्टूबर। श्री मिश्री मठ के तत्वाधान में महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज के आवाह्न पर दक्षेश्वर महादेव से आयोजित दंडवत यात्रा का श्री मानव कल्याण आश्रम, कनखल पर महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती, स्वामी हंसानंद सरस्वती, संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में पुष्पवर्षा कर दंडवत यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। दंडवत यात्रा में शामिल पूर्ण गुरु करौली शंकर जी महाराज के मानव कल्याण आश्रम के सामने पहुंचने पर उत्साहित मानव कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!