25 May 2026, Mon
Breaking

180 नग प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी के साथ कोतवाली चमोली पुलिस ने 04 तस्करों को किया गिरफ्तार

चमोली।चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार* द्वारा जिले में अवैध वन संपदा की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने और इस अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने तथा भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत आने वाली प्रतिबंधित वन्य उपज की तस्करी पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत वन्य उपज की तस्करी में संलिप्तता की सूचनाओं पर कार्यवाही हेतु गठित एक विशेष पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भीमतल्ला स्थित एक होटल पर दबिश दी गयी, तलाशी के दौरान होटल से चार व्यक्तियों को कुल 180 नग प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!