25 May 2026, Mon

जनपद हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ललित नारायण मिश्र ने किया पदभार ग्रहण।

हरिद्वार
सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता- ललित नारायण मिश्र।

हरिद्वार 15 अक्टूबर उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मे डॉ लालायित नारायण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संबंधित पटल के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें । उन्होंने कहा कि जो भी आमजन अपनी समस्याएं लेकर विकास भवन में पहुंचते है तो उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी अधिकारी एवं कार्मिक को कार्य के संपादन या समस्या निस्तारण में किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी आती है तो उसके निराकरण हेतु सीधे सीडीओ से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि कार्य अनावश्यक लंबित न रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों के संपादन में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो उनसे किसी भी समय मिलकर इसका समाधान कर सकते है।इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!